शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें रात के समय नहीं करना चाहिए।

शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें रात के समय नहीं करना चाहिए। रात के समय इन कामों को करने से जीवन में कई परेशानियां आती हैं और जीवन कष्टमय हो जाता है। तो आइए जानें रात के समय क्या नहीं करना चाहिए –

रात के समय सिर में तेल न लगाएं। लक्ष्मीपुराण में बताया गया है कि रात के समय तेल लगाने से लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं। रात के समय नाखून काटना भी वर्जित है। रात के समय नाखून काटना अशुभ कार्य बताया गया है। इससे घर में दरिद्रता आती है। रात को घर में पोछा लगाना या कपड़े धोना जायज़ नहीं है। पुराणों के अनुसार यह कुरूप है। सिर्फ पौराणिक कथाएं ही नहीं बल्कि विज्ञान भी इसकी मनाही करता है। रात में कपड़े धोने या घर में पोछा लगाने से सर्दी लगने का खतरा बढ़ जाता है।

शास्त्रों के अनुसार रात को सोने से पहले भूलकर भी पैसे नहीं गिनने चाहिए। रात को सोने से पहले कभी भी पैसों का हिसाब-किताब नहीं करना चाहिए।  रात के समय बिस्तर के नीचे झाड़ू और जूते-चप्पल रखकर नहीं सोना चाहिए। रात में दूसरी चीज जो महिलाओं को नहीं करना चाहिए वह है किचन में गंदे बर्तन छोड़कर सोना। किचन साफ रहने से घर में लक्ष्मी माता की आशीर्वाद बनी रहती है।

शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें रात के समय नहीं करना चाहिए।
Photos Credit Google

कुछ खाद्य पदार्थों को रात के समय खाने से भी मना किया जाता है। रात के समय सब्जियां, खीरा, चावल, किसी भी प्रकार की स्टार्चयुक्त या ठंडी चीजें न खाएं। यह ठीक से पच नहीं पाता और कई बीमारियों का कारण बनता है। रात के समय केले के पत्ते पर भी खाना खाने की इजाजत नहीं है।

रात के समय किसी को भी दूध या दही नहीं देना चाहिए। शराब पीने से पाचन भी खराब होता है, इसलिए रात के समय शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। रात के समय व्यायाम न करें। सुबह उठकर व्यायाम करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, वहीं रात को सोने से पहले व्यायाम करना बहुत हानिकारक होता है।