ISRO में पीएम मोदी, 23 August, National Space Day

चंद्रयान-3 की सफलता से उत्साहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा पूरी कर सीधे बेंगलुरु पहुंचे हैं।  प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो वैज्ञानिकों को बधाई देने और उनसे बातचीत करने के लिए ग्रीस की राजधानी एथेंस से सीधे बेंगलुरु पहुंचे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश यात्रा पूरी कर ग्रीस की राजधानी एथेंस से सीधे बेंगलुरु ISRO पहुंचे। पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के पास लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, दुनिया के हर कोने में भारत की इस सफलता की गूंज है।

इसरो कमांड सेंटर पहुंचकर पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी। इसरो के वैज्ञानकों ने उन्हें पूरे मिशन की जानकारी दी।उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की और चंद्रयान-3 की सफलता पर बधाई दी।

23 अगस्त को भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी हिस्से पर लैंड करके नया इतिहास बना दिया । भारत ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश है। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान ने अपना काम भी शुरू कर दिया। कई तस्वीरें भी आ चुकी हैं।’23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा’, ISRO में पीएम मोदी का संबोधन।

ISRO में पीएम मोदी, 23 August, National Space Day
Photos Credit Google

स्पेस सेंटर हो गया था भावुक आज वहां मौजूद वैज्ञानिकों में से कई वैज्ञानिक 7 सितंबर 2019 की सुबह भी मौजूद रहे होंगे। जब उन्होंने के सिवान को फफकते हुए देखा होगा। उनके भी आंसू नहीं रुके होंगे।आज जब पीएम मोदी सतीश धवन स्पेस सेंटर ISRO पहुंचे तो वहां मौजूद वैज्ञानिक बेहद ही खुश दिखे।

आज भी पीएम मोदी ने कई वैज्ञानिकों को गले लगाकर बधाई दी। सभी ISRO के वैज्ञानिकों के चेहरे पर सफलता की ख़ुशी झलक रही थी। आज वह गर्व के साथ पीएम मोदी से मिलें और कहा होगा हमने कर दिखाया। हमने भारत का झंडा चंद्रमा की सतह पर फहरा दिया।

Read More:- अपने पिता की संपत्ति पर क्या अधिकार है
ALSO READ:-  कीबोर्ड की आवाज से पासवर्ड चोरी!