लड़कियां लड़कों में क्या नोटिस करती हैं

लोगों को उम्र भर याद रहती हैं पहली मुलाकात की बातें, लेकिन कई लोगों का रिश्ता पहली मुलाकात के बाद आगे ही नहीं बढ़ पाता है। एक सबसे बड़ी वजह है कि लड़का कैसे अपने आपको लड़की के सामने प्रिजेंट करता है।

लड़कियां रिलेशनशिप में आने से पहले लड़कों में  क्या नोटिस करती हैं:-
  • लड़कियां हमेशा अपने पहनावे पर खास ध्यान देती हैं और ऐसे में वह किसी लड़के से मिलते हुए भी सबसे पहले यही नोटिस करती हैं कि लड़के का ड्रेसिंग सेंस कैसा है। अगर आप किसी लड़की को इंप्रेस करना चाहते हैं तो अपने पहनावे का खास ध्यान रखें।
  • अगर आपको चिल्लाकर बोलने या फिर भद्दे शब्दों का प्रयोग करने की आदत है तो इसे सुधार लें और जब किसी लड़की से मिलें तो अपने बोलने के तरीके से उसे इंप्रेस कर दें।
  • लड़की से मिलने जाने पर आप अच्छे से तैयार होकर जाएं।
  • शरीर से आने वाली बदबू आपके पहले इंप्रेशन को बिगाड़ सकती है। ऐसे में आप अच्छा परफ्यूम लगाकर जाएं। 
  • लड़कियां देखती हैं कि लड़का कैसे बैठता है, अगर आपकी बैठकर पैर हिलाने, नाखून चबाने या होंठ चबाने की आदत है तो इसे सुधार लें।
ALSO READ:-  There is a deep connection between the brain and the heart.